आदिवासी जीवन और हम…
अन्वेषक: जगन्नाथ मांझी व्यवसाय: कृषक स्थान: मुनिगुडी, ओड़ीशा हमारे अगले परिंदे जगन्नाथ मांझी ओड़ीशा की नियामगिरी पहाड़ियों के बीच मे रहने वाले एक आम आदिवासी है। वहीं नियामगिरी पहाड़ जिसे हमारी सरकार ने बॉक्साइट खोदकर निकालने के लिए वेदांता जैसी बड़ी खनन कंपनी को भाड़े पर दे दिया था। इसकी वजह से इन पहाड़ो मे रहने वाले आदिवासियों के चार सौ से भी अधिक गावों के उजड़ने का खतरा मंडरा रहा है। नियामगिरी के आदिवासियों ने अपने संघर्ष के माध्यम से अभी तक इन पहाड़ों को, यहाँ के जंगलों को, नदियों को अभी तक बचा रखा है। जब हमारे निज़ामों को इन आदिवसियों के संघर्ष के आगे झुकना पड़ा, तब…










