सपनो का भारत
अन्वेषक: हसमुख सपनावाला व्यवसाय: शिक्षक स्थान: मंधंगढ़,महाराष्ट्र मैं अपने अगले परिंदे से जब मिला और जब मैंने उनके काम को समझा तब मुझे अपने बचपन और युवावस्था के वो दिन याद आ गए जब मैं सबसे ज्यादा खुश था। यह वो वक़्त था जब मैं मम्मी-पापा के साथ घूमने के लिए मॉल की जगह शहर के बाग-बगीचों मे जाता था । जब मैं दिनभर घर से बाहर दोस्तों के साथ खेलता था। उनके साथ शहर के बाहर पहाड़ों और जंगलो मे घूमने जाता था। जब हम दोस्त नदियों और तलबों मे नहाते थे। पर देखते ही देखते बहुत तेज़ी से वक़्त की हवा बदली और पुस्तकों और परीक्षा के अत्यधिक…










